मसवासी। सोमवार की सुबह से ही भारी बारिश से क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त रहा सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। भारी बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी चौपट हो गई है। क्षेत्र में लगभग सुबह पांच बजे से धीरे- धीरे रफ़्तार पकड़ना शुरू की और तेज बारिश आठ बजे से बारह बजे तक हुई बारिश ने क्षेत्र को बदहाल कर दिया। गन्ने की फसल भी जमीन पर धराशाई हो गई। धान व अन्य फसलों को बारिश से फायदा पंहुचा है। भारी बारिश से कई स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है। बारिश से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वहीं भारी बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बदहाल रही। बिजली कर्मचारियों का कहना था कि तेज हवा और बारिश के बीच हाई टेंशन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिससे मसवासी समेत बत्तीस गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एचटी लाइन का फाल्ट दूर करने के लिए बिजली कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।