फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री से

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। नगर पंचायत के सर्वहितकारी इण्टर कालेज के पीछे नवीन बस्ती की भूमि पर कुछ दबंगो ने कब्जा कर टीन शेड डाल दिया है। मामले की शिकायत स्वार उपजिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री से भी की गई है। नगर पंचायत में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के पीछे नवीन बस्ती की सरकारी भूमि है । इस भूमि पर नगर के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर टीन शेड डाल दिया है। मामले की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। नगर निवासी मोहम्मद मोहसिन, जरीफ कासम, मोहम्मद अहमद, अतीक, नदीम अहमद आदि ने स्वार उपजिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें