फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। गर्मी में बिजली की किल्लत बनी रहने से क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। हाईटेंशन लाइन में बार-बार फाल्ट से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कभी भी गुल हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर कांग्रेस ने चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। पिछले 24 घंटों से मसवासी नगर समेत आसपास के गांव की बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। बिजली उपकेंद्र से मसवासी व खानपुर उत्तरी पहुंच रही 11 हजार केवी लाइन में बार-बार फाल्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शटडाउन के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी गर्मी में क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली के अभाव में नगर क्षेत्र के लघु उद्योग धंधे प्रभावित हो गए है। उपभोक्ताओं के शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहसिन रजा ने चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लाइनमैन को को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें