फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 110 मतदान कर्मी रहे गैरहाजिर, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मतदान कार्यक्रम में लगाए गए कार्मिकों का प्रशिक्षण दयावती मोदी एकेडमी परिसर में चल रहा है। सोमवार को प्रशिक्षण में 110 कर्मी गैरहाजिर रहे। अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 29 पीठासीन अधिकारी और 29 मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में 24 पीठासीन अधिकारी और 28 मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर रहे। इन सभी गैरहाजिर पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि यदि वे आगामी प्रशिक्षण दिवस के दौरान उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईवीएम की हैंडलिंग और प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी के लिए पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को लिखित सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि, उन्हें मतदान दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें