फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डिग्री कालेज में 11 छात्राओं ने छोड़ी मिड टर्म परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुुर। मिड टर्म परीक्षा के पहले दिन 11 छात्राओं ने मिड टर्म परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में नई शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षाएं शुरु हुईं। पहले दिन स्नातक प्रथम वर्ष की मनोविज्ञान, भौतिक विज्ञान और जन्तु विज्ञान की परीक्षा थी। मनोविज्ञान की परीक्षा में 70 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें से 59 छात्राओं ने परीक्षा दी। 11 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जंतु विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत सभी 70 छात्राओं और जंतु विज्ञान विषय में पंजीकृत सभी चार छात्राओं ने परीक्षा दी। प्राचार्य डा. अतुल शर्मा ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। मिड टर्म परीक्षा में अनुपस्थित छात्राओं के अंक मुुख्य परीक्षा के परिणाम में नहीं जोड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें