फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा डेंगू, 400 पार हुआ आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बढ़ती ठंड के बावजूद डेंगू का प्रकोप नहीं थमा। नवंबर खत्म हो गया लेकिन डेंगू के मामलों में निरंतरता बनी हुई है। हर दिन डेंगू दहाई का आंकड़ा छू रहा है। अकेले नवंबर में डेंगू के 292 मामले सामने आए। सर्दियों में डेंगू के मच्छर की सक्रियता से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। लोगों के साथ-साथ विभाग की चिंता भी डेंगू के प्रति बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को डेंगू का आंकड़ा 400 पार कर गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 36 एलाइजा जांच की गई जिसमें 11 लोगों में डेंगू का संक्रमण पाया गया। ऐेसे में अब जनपद में डेंगू के कुल मामले 403 पर पहुंच चुके हैं। जिला अस्पताल में स्थापित डेंगू वार्ड मेें मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले यहां पर केवल 5 मरीज भर्ती थे। अब यहां पर 13 लोग उपचाराधीन हैं। डेंगू के साथ-साथ बुखार भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। बुखार वार्ड में इस समय 50 से अधिक लोग भर्ती हैं। इनमें से रोजाना 2-3 लोग डेंगू संक्रमित पाए जाते हैं। तब इनको डेंगू वार्ड में शिफ्ट कराया जाता है। बीते अक्तूबर महीने तक डेंगू के 100 से कम मामले थे। नवंबर में यह आंकड़ा तिहाई में पहुंचा। अकेले नवंबर में 292 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस दौरान किसी की डेंगू से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें