रामपुर। जिले में बुधवार को 43 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 1091 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 188 बालकों ने पहली और 361 बालकों ने दूसरी डोज ली। किशोर वर्ग के 25 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 190 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 3 लोगों ने पहली और 37 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल की आयु के 28 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 60 साल से अधिक आयु वाले 259 लोगों ने तीसरी डोज ली। संवाद