रामपुर। जिले में बुधवार को 150 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 10349 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 3540 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 177 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 732 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 183 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 2901 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 37 लोगों ने पहली और 2100 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 4 लोगों ने पहली और 574 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 100 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।