फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त सचिवों से संचालन न कराने पर चार खातों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी डा. शरनजीत कौर ने चार खातों से आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इन खातों को नवनियुक्त सचिवों द्वारा संचालित किया जाना था लेकिन, ऐसा नहीं किया जा रहा था। जिस पर रोक लगाई गई है। जिला पंचायत राज अधकिारी ने बताया कि चमरौआ के पहाड़ी गांव पीएनबी चमरौआ और बीओबी रामपुर, अलीनगर जुनूबी के कार्पोरेशन बैंक रामपुर बा बीओबी रामपुर, बगी के प्रथमा बैंक पनढवड़िया व बीओबी रामपुर और मडैयान शादी के कार्पोरेशन बैंक रामपुर व बीओबी रामपुर में संचालित खातों पर नए सचिवों द्वारा आहरण किए जाने तक रोक लगाई गई है। इनमें बीओबी रामपुर के खाते ग्राम निधि-1 के खाते हैं जबकि शेष ग्राम निधि-6 के खाते हैं। इन खातों पर जब तक नवनियुक्त सचिव/ग्राम विकास अधिकारी संचालन नहीं करते हैं तब तक प्रतिबंध लगाने के लिए बैंक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें