फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी छूट की सीमा बढ़ाने पर व्यापारियों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जीएसटी में व्यापारियों के लिए छूट सीमा बढ़ाने के सरकार के फैसले पर व्यापारियों ने खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने आतिशबाजी कर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव लोचन के नेतृत्व में तमाम व्यापारी ज्वालानगर बाजार में एकत्र हुए। यहां पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए राजीव लोचन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यापारियों को जीएसटी में छूट का दायरा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दिया गया है। साथ ही समाधान योजना की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दी है। जिससे लघु और मध्यम स्तरीय व्यापारियों को लाभ पहुंचेगा। कहा कि प्रधानमंत्री हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्य और निर्णय ले रहे हैं, इसी के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण समाज के लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके बाद व्यापारियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस दौरान अनिल अग्रवाल, कमल किशोर रस्तोगी, नवीन रस्तोगी, नीरज कश्यप, सौरभ शर्मा, अरविंद सक्सेना, प्रशांत अग्रवाल, चिराग गर्ग, प्रमोद, राजू मराठा, संजीव सिंह, सौरभ शर्मा, सतीश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें