फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रशासन की ओर से जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसकी शुरुआत स्वार नगर पालिका से होगी। इसके अलावा डीएम और एसपी ने हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों ने भी सहयोग किया। साथ ही बाइक सवारों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। जिले में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। दुकानदार अपनी दुकानों का सामना सड़क किनारे पर लगा देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। ऐसे में जिला प्रशासन ने जिले को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम शुरु कर दी है। लिहाजा, जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने अफसरों के साथ ही अम्बेडकर पार्क से रोडवेज बस अड्डा तक पैदल मार्च किया। हाईवे किनारे लगे दुकानदारों के सामान को हटवाया एवं दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की। इसके साथ ही प्रशासन ने पूरे जिले की नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चलाने का प्लान तैयार किया। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान स्वार नगर पालिका ने दो या तीन दिनों के बाद शुरु किया जाएगा। इसके अलावा सभी निकायों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार नारंग को निर्देश दिए कि बसों के सार्वजनिक स्थलों पर रुकने के कारण आम जनता को होने वाली ट्रैफिक की समस्या को गंभीरता से लें तथा बस चालकों को सख्त निर्देश दें कि वे निर्धारित बस स्टॉप पर ही गाड़ी रोकें। इसके अलावा वाहन चालकों से हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग न करने एवं यातायात नियमों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने राहगीरों को गुलाब का फूल देकर सुरक्षा के बारे में बताया। राहगीर भी जिलाधिकारी से गुलाब की फूल पाकर खुश हुए। साथ ही आश्वासन भी दिया कि वह यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें