फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। कस्बा समेत आसपास क्षेत्र में पहले शारदीय नवरात्र के मौके पर भक्तों ने मां शैलपुत्री और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने घंटे, घड़ियाल, की ध्वनि के साथ ही साथ मंदिरों में फल, फूल, नारियल, चुनरी, कपूर, लौंग, धूप आदि सामग्री चढ़ाकर मां से सौभाग्य, एवं परिजनों के लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा। शारदीय नवरात्र के चलते भक्तों ने देवी मां के पूजन से पूर्व सुबह अपने-अपने घरों पर कलशों की स्थापना भी की। नवरात्री पर कस्बे के माता वेला भवानी मंदिर, चैराहे वाली देवी थान, शिवालय मंदिर पर सुबह से लेकर दोपहर ग्यारह बजे तक भक्तों की भारी संख्या जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें