रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) की पंचायत बरेली गेट पर हुई। जिसमें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा ने कहा पूरे जिले में भू माफिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं,और जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा कि एक फैक्ट्री की लीज खत्म होने के बावजूद सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा है। उन्होंने जमीनों से कब्जा मुक्त कराने की मांग की। साथ ही किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिए जाने की भी मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुतला फूंका। इस दौरानखलील अहमद, इरशाद अली पाशा, जुबैद खान, शाह जमान खां, रामबहादुर, जालिम सिंह, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।