फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालिया आकिल गांव में बंदरों का आंतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। नगालिया आकिल गांव में बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। इस बारे में अधिकारियों तक से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छत पर खेल रहे दो बच्चे बंदरों को देखकर कूद गए और घायल हो गए। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगालिया आकिल निवासी रईस के दो बच्चे अंजुम और शमा पहले छत पर खेल रहे थे। इस दौरान छत पर बंदर आ जाने के बाद दोंनो बच्चे घबरा गए। वह छत से कूद कर घायल हो गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के लोगों का आरोप है कि काफी संख्या में कही से यहां पर बंदर आ गए। जिन्होने घर में सामान तक रखना मुश्किल कर दिया है। कोई भी सामान उठाकर ले जाते है। महिलाएं घर में खाना तक नहीं बना पा रही हैं। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इन बंदरों से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें