रामपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया।
कृषि भवन प्रांगण में हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि जब सांसद-विधायकों को पेंशन दी जा रही है तो शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं दी जा रही। यह सीधे रूप से सरकारी कर्मी का उत्पीड़न है। इसके बाद पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लकर 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। इस दौरान एनपी सिंह, गनेशी लाल, पवन कुमार सक्सेना, प्रेम सिंह चौहान, विश्वबंधु, परवेज अहमद, देवेंद्र पाल, महीपाल, नरेंद्र सक्सेना, सरवन सिंह, जगदीश पटेल, चरन सिंह, इंद्रेश कुमार, अनिल सक्सेना, रविन्द्र गंगवार आदि मौजूद रहे।