पटवाई। क्षेत्र के गांव में मानकों की पोल खुलती नजर आई। इसी साल के अंदर बने शैचालय की चार दिवारी और लेंटर एक बारिश भी नही झेल पाया और चार दीवारी गिर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को पलीता लगता हुआ नजर आया। जिसका जीता जागता सबूत देखा जा सकता है। क्षेत्र के गांव असलतपुरा में मंदिर के निकट इसी साल बने शौचालय की हालत बद से बदतर पड़ी हुई है। शौचालयों की चार दीवारी और लेंटर गिर गया है। जिसका मलबा ग्रामीणों ने एक तरफ लगा दिया है। बारिश ने शौचालयों में लगे मानकों की पोल खोलकर रख दी है। खुले में शौच मुक्त का स्लोगन का मतलब ही यहां बदल गया है। अब तो यहां पर खुले में ही शौचालय पड़ा हुआ है। जिसको अनदेखा भी किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बने अधिकतर शौचालयों की हालत खस्ता है। और इसी क्रम में सभी शौचालय बने हुये है।