फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज ध्वस्त, साढ़े छह घंटे ठप रहा रेल संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर नवाबी दौर में बना सौ साल पुराना फुट ओवरब्रिज बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया गया। क्रेन की मदद से बरेली व मुरादाबाद की टीमों की निगरानी में पुल को ध्वस्त करके हटा दिया गया। इसके चलते साढ़े छह घंटे तक प्लेट फार्म एक व दो से ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान दो ट्रेनें रद्द रहीं और एक को बदले मार्ग से चलाया गया। वहीं छह ट्रेनें देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी के चलते जर्जर हो चुके 100 साल से ज्यादा पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाया गया है। बृहस्पतिवार को बरेली की तकनीकी टीम की मौजूदगी में इसको क्रेन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के लिए 150 से अधिक कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन

पुल को ध्वस्त करने के बाद मलबे को मालगाड़ी पर लोड किया गया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम तैनात रही। रेलवे कर्मचारियों ने निर्धारित समय साढ़े छह घंटे में पुल को ध्वस्त करने का काम किया। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजकर 40 मिनट तक रेल प्लेटफार्म एक व दो से रेल संचालन बाधित रहा। प्लेटफार्म तीन व चार से कुछ ट्रेनें गुजारी गईं। बरेली की टीम के साथ स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां, टीसी इंचार्ज गोविंद सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
-
ये ट्रेनें देरी से चलीं22454 राज्यरानी एक्सप्रेस
13152जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
15652गुवाहटी एक्सप्रेस
15910 - अवध आसाम एक्सप्रेस
15036 - संपर्क क्रांति, काठगोदाम-पुरानी दिल्ली
25036 - संपर्क क्रांति, रामनगर से दिल्ली
-
ये ट्रेनें रहीं रद्द -
05331 - लालकुआं-मुरादाबाद पैसेंजर
05332 - मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर
-
लालकुआं-काशीपुर से होकर गुजारी गई काठगोदाम एक्सप्रेस
नई दिल्ली से काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन बृहस्पतिवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर काम के चलते लालकुआं से काशीपुर होते हुए काठगोदाम के लिए गुजारी गई।

यात्रियों को हुई परेशानी
-
आधे घंटे से मुरादाबाद से आने वाले पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। स्टेशन पर काम होने की जानकारी नहीं थी। पूछताछ करने पर पता चला ट्रेन निरस्त है। -रोहित, यात्री
विज्ञापन


बच्चों को लेकर जा रहा था। स्टेशन पर आने के बाद यहां काम होता मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ रही है। अब वहीं जा रहे हैं। -नितिन, यात्री

ओवरब्रिज ध्वस्तीकरण के चलते साढ़े छह घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। 1:40 बजे के बाद ब्लाॅक हटा दिया गया था। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। - मो. आजम खां, स्टेशन अधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें