फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में खेल रही दस वर्षीय बच्ची को सांप ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के इमरतपुर जसमौली गांव में घर के अंदर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के किच्छा लालपुर निवासी सारिका अपनी मौसी के घर इमरतपुर जसमौली गांव में रह रही थी। शनिवार की दोपहर वह घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह कमरे में रखे बेड के नीचे छिपने के लिए चली गई। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे काट लिया। बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे तुरंत सारिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मृतका के मौसा भजन लाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें