रामपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को दूसरी पाली में जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटर कृषि पशुपालन विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 142 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की ऑन लाइन निगरानी में हुई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, स्टाफ और परीक्षार्थियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका। संवाद