फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं...’: कांग्रेस प्रवक्ता ने वेनेजुएला की नोबेल विजेता मचाडो से की तुलना

Sat, 11 Oct 2025 09:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

सार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के लोकतंत्र संघर्ष की तुलना राहुल गांधी के 'संविधान बचाओ' अभियान से की। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी भारत में एनडीए की तानाशाही के खिलाफ समान लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी और मारिया मचाडो - फोटो : अमर उजाला/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से भारत में सियासी चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मचाडो की तरह राहुल गांधी भी भारत में संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने वेनेजुएला की नेता की लोकतंत्र की लड़ाई को राहुल गांधी के 'संविधान बचाओ' अभियान से जोड़ा है।

विज्ञापन


राजपूत ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें मचाडो और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि इस बार वेनेजुएला की विपक्षी नेता को संविधान बचाने के लिए नोबेल मिला। भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी भी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
 

नोबेल समिति ने मचाडो को लोकतंत्र के लिए उनकी मजबूत मेहनत और तानाशाही से शांति से निकलने की कोशिश के लिए सम्मान दिया। पिछले साल के विवादित चुनाव के बाद उन्हें धमकियां मिलीं और उन्हें छिपना पड़ा, लेकिन वे आज भी अपने देश में लोकतंत्र के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी भी भारत में ऐसी ही लड़ाई लड़ रहे हैं। एनडीए सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, ईवीएम से छेड़छाड़ और पिछड़े लोगों के हक को कम करने की कोशिश जैसे मुद्दे उठाए हैं।

नोबेल पुरस्कार किस-किस को मिला
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का एलान हो गया है। वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने नोबेल शांति पुरस्कार जीता है। इस साल विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र के 10 लोगों को चुना गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र को नई दिशा दी। चिकित्सा के क्षेत्र में मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को उनकी अभूतपूर्व खोजों के लिए 2025 का फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला। 

कौन हैं मचाडो
नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला की एक प्रमुख राजनेता हैं। इसके अलावा वो मानवाधिकार वकील हैं। उन्होंने लंबे समय से अपने देश में लोकतंत्र, चुनाव की पारदर्शिता और नागरिक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया है। मारिया का जन्म 7 अक्तूबर 1967 को कराकस, वेनेजुएला में हुआ।

ये भी पढ़ें: Nobel Peace Prize: ट्रंप रह गए खाली हाथ, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला शांति का नोबेल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें