रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के नया का पुरवा, रतन सिंह गांव निवासी रोहित (25) ने मंगलवार सुबह हाईटेंशन बिजली के पोल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक रोहित मानसिक रूप से बीमार था। सुबह करीब नौ बजे वह बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसे पोल पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने नीचे उतरने की गुजारिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन रोहित नहीं माना। इसी बीच उसने पोल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।