फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टिनशेड के लोहे के पोल में उतरा करंट युवक की मौत

Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के दतौली गांव में करंट की चपेट में आने से बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। वह किराये के मकान में रहकर रजाई गद्दे बनाने का काम करता था। बिहार के अररिया जिले के झिंगना गांव निवासी मो. रुस्तम (22) पुत्र खुर्शीद अपने गांव के शौकत और इसरफिल के साथ दतौली गांव में ओमप्रकाश के मकान में किराये पर रहता था। तीनों पुराने कपड़ों से रजाई और गद्दे बनाने का काम करते थे। साथियों के मुताबिक देर रात खाना खाने के बाद रुस्तम मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने मकान के टिनशेड में लगे लोहे के पोल को छू लिया। मकान की केबल से टिनशेड में करंट उतर आया था। करंट की चपेट में आने से रुस्तम बुरी तरह झुलस गया। साथी उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से साथियों में शोक छा गया। सीओ सुजीत राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार को घटना की जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें