खीरों। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रघुराजसिंह के पास गुरुवार की शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त सिंघौर गांव निवासी रामसनेही के रूप में हुई। जीआरपी प्रभारी अमला सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान होने व परिवारीजनों के आने के बाद शव को कब्जे में लेकर ट्रैक खाली करा दिया गया।