फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। मिल एरिया क्षेत्र के हरदासपुर में बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। रेवती का पुरवा निवासी धर्मराज (30) पुत्र राधेश्याम बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से खसपरी जा रहे थे। इसी दौरान हरदासपुर के पास एक ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आशीष निगम ने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें