फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेन में महिला का पर्स छीना गया

Sun, 12 Apr 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज से रायबरेली की ओर आ रही ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री से पर्स छीन लिया गया। यह घटना त्रिवेणी एक्सप्रेस में बताई गई थी। महिला रायबरेली जिले के भदोखर क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। इस घटना को लेकर काफी चर्चा रही, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। पता चला कि यह घटना शनिवार को तड़के लालगोपालगंज क्षेत्र में घटी, जिससे मामला भी वहीं दर्ज होगा। पर्स में नकदी, जेवर और मोबाइल होना बताया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि घटना के बारे में कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें