बछरावां। कुंदनगंज में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हरचंदपुर निवासी ममता (48) अपने नौ वर्ष के पुत्र के साथ ग्रामीण बैंक जा रही थीं। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनका बेटा बच गया। बेटे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ममता को एंबुलेंस से सीएचसी बछरावां पहुंचाया। वहां ममता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि वाहन की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।