फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो वर्षीय बेटी के साथ महिला लापता

Sun, 29 Nov 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। कोनहा मजरे डीह निवासी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी ननद की बेटी ममता (25) और उसकी दो वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना दी है। दोनों 17 नवंबर से लापता हैं। ममता, गोयरा मजरे घीसीगढ़ निवासी संदीप की पत्नी है। वह 11 नवंबर को अपनी मौसी की बेटी सुरेखा के यहां मछरा मजरे रोखा गई थी। 17 नवंबर को स्वयं सहायता समूह में जाने की बात कहकर वहां से निकली थी, जिसके बाद से उसका और उसकी दो वर्ष की बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। परेशान स्वजन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सीओ यादुवेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर लापता मां-बेटी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें