राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र के भुएमऊ में सड़क पार कर रही महिला की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। रुस्तमपुर गांव की रहने वाली अंजू (45) शुक्रवार को भुएमऊ आई थीं। इसी दौरान बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे महिला की मौत हो गई। एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।