फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: योग करते समय अचेत होकर गिरी महिला, मौत

Sun, 12 Feb 2023 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना, ऊंचाहार के आवासीय परिसर स्थित आवास में शनिवार सुबह योग कर रही शिक्षक की पत्नी अचेत होकर गिर पड़ी। घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

उन्नाव निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्राइमरी विंग में शिक्षक हैं। परिसर के टाइप द्वितीय में उनका घर है। चंद्रप्रकाश की पत्नी गीता शर्मा (58) शनिवार सुबह घर पर योग कर एक रहीं थीं। इसी दौरान चक्कर आने पर वह अचेत होकर गिर पड़ीं। आननफानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला को मृत हालत में सीएचसी लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें