रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनों समेत कई नियमित ट्रेनें रविवार को देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल सवा नौ घंटे और अमृतसर-सहरसा स्पेशल साढ़े तीन घंटे विलंब से आई। नियमित ट्रेनों में देहरादून-बनारस जनता मेल ढाई घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। वहीं, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर 45 मिनट और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से विलंबित होने के कारण देर से पहुंचीं।