रायबरेली। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कई मंदिरों में रामायण पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शोभायात्रा भी निकाली गई। जहानाबाद चौकी के निकट दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, चुरुवा मंदिर के साथ ही तहसीलों और विकास खंडों के दूरदराज क्षेत्रों में जयंती मनाई गई। सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।
मौके पर इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए। अरशद खान, राजेंद्र यादव, शिव नारायण, श्रवण चौधरी, ओपी यादव आदि मौजूद रहे। अंजनी कुमार, आशीष कुमार पाल, सोनू वाल्मीकि आदि ने भी वाल्मीकि जयंती मनाई।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टॉप होते हुए रामजानकी मंदिर पहुंची, जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राकेश प्रताप सिंह, जीबी सिंह, पवन सिंह, रतीपाल रावत, अंकुर सिंह, रामनरेश, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक फूलबाग स्थित बाबा मुक्तेश्वरधाम में वाल्मीकि जयंती पर पौधरोपण किया गया। मौके पर अजय मौर्य, शिवप्रकाश साहू, ओमप्रकाश, राघवेंद्र, विजय शंकर, कमल यादव आदि मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक हनुमानगढ़ी मंदिर में हवन-पूजन के साथ रामायण पाठ किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, श्रीकांत त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, विपिन मौर्य ने भाग लिया, प्रसाद वितरण भी हुआ। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक हरदी टीकर स्थित मंदिर में जयंती पर खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सुंदरकांड का पाठ हुआ। मौके पर अमरेश सिंह, नित्यानंद राय, अशोक सिंह, अनूप कुमार, सूर्यपाल दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।