रायबरेली। आखिरकार एसपी रवि कुमार ने शनिवार को जगतपुर और ऊंचाहार कोतवाली में नए प्रभारियों की तैनाती कर दी। एसओजी में तैनात दरोगा वागीश कुमार मिश्रा को जगतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ओम प्रकाश राय को ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। दोनों थानों पर काफी समय से नए प्रभारियों की नई तैनाती नहीं हो पा रही थी। एसपी ने बताया कि जगतपुर और ऊंचाहार कोतवाली में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।