फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अनियंत्रित बाइक पलटी, दंपती घायल

Sun, 07 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर शनिवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। खालेगांव मजरे शेखपुर समोधा निवासी जितेंद्र नाथ अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें