फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

Tue, 16 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के बैजनाथ खेड़ा मजरे जसऊमऊ गांव निवासी श्यामू (17) पुत्र सुखनंदन ने इस बार कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दोपहर बाद पैदल खेत जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। किशोर की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। मृतक का पिता फर्रुखाबाद में मजदूरी करता है। इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ है। किशोर की मौत से मां बबली देवी, बहन सपना, भाई रामू के आंसू नहीं थम रहे थे। गदागंज थाना क्षेत्र के नारे परकी गढ़ी मजरे चरुहार जियायक गांव निवासी जलील (45) पुत्र हबीब किसानी करता था। शाम को गदागंज बाजार घरेलू सामान खरीदने आया था। खरीदारी के बाद साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान डलमऊ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे जलील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ जुटने से आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। एसओ बीआर विक्रम का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें