फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दहेज के लिए दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Wed, 19 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अहिरौली के मिझौड़ा की मूल निवासिनी सलमा बेगम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व उनकी शादी मुरादाबाद जिले के गोदी हमीरपुर निवासी इद्रीश से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति, ससुर मेंहदी हसन, सास शाहजहां, ननद राशिदा जेठ नूर हसन, इबले हसन व नवीहसन और जेठानी फरजाना, अफसाना व आशिक जहां दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त की मांग के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहे। छह नवंबर को वह बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचीं तो घर से निकाल दिया गया। वहीं आलापुर के शिवतारा निवासी परवेज अहमद ने बताया कि उनकी भतीजी अतिया की शादी 5 मई 2024 को नीवा निवासी इमरान अहमद से हुई थी। कुछ ही दिनों बाद पति इमरान, ससुर अनीश, सास आशमा और ननद नाहिदा व जाहिदा कार की मांग को लेकर ताने देने लगे। एक सप्ताह पूर्व फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। दोनो मामलों में संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें