ऊंचाहार-डलमऊ। आग से दो घरों का साढ़े तीन लाख का सामान जल गया। लोगों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया।
ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे त्रिभुवन मजरे शहजादपुर गांव निवासी संतलाल मौर्य के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। तब तक कपड़ा, 40 हजार की नगदी समेत आभूषण जल गए।
पीड़ित के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है।
डलमऊ तहसील क्षेत्र के दखिन वारा मजरे खोंदायपुर गांव निवासी शिव बहादुर के घर बृहस्पतिवार शाम को आग लग गई।
इससे नकदी, कपड़ा समेत दो लाख का सामान जल गया। तहसीलदार डलमऊ अभिनव पाठक ने बताया कि नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।