लालगंज (रायबरेली)। बहरामपुर गांव निवासिनी एक महिला के खाते से अज्ञात हैकरों ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी।
गांव निवासिनी महिला सीमा देवी ने बताया कि उसका कस्बे के इंडियन बैंक शाखा में खाता है। बीती 11 जनवरी को उसके खाते से बीस हजार पांच सौ रुपये निकल गए।
पीड़िता जब आधार के जरिये रुपये निकालने गई तो उसे खाते से रुपये निकल जाने की जानकारी हुई। महिला ने बताया कि अभी तक उसका एटीएम उसे नहीं मिला।
जबकि बैंक शाखा में पता करने पर बताया गया कि उसके नाम से एटीएम पहले से जारी है। रुपये एटीएम के जरिए ही निकाले गए हैं। (संवाद)