फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS : रायबरेली में गूगल मैप से भटका ट्रक चालक, स्वागत द्वार से टकराया; लोगों में गुस्सा

Wed, 01 Oct 2025 07:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में देर रात विजयदशमी के लिए लगाया गया स्वागत द्वार से ट्रक टकरा गया। इससे वो टूट गया। 
विज्ञापन
google map - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में लालगंज कस्बे के करुणा बाजार चौराहा पर मंगलवार की देर विजयदशमी के लिए लगाया गया स्वागत द्वार से ट्रक टकरा गया। इससे स्वागत द्वार टूट गया। ट्रक चालक के मुताबिक गूगल मैप देखकर रास्ता का पता लगा रहा था। इस वजह से वह नो इंट्री वाले मार्ग में वाहन लेकर चला आया। मामले में रामलीला कमेटी ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

दशहरा की तैयारी तेज है और इस के चलते नगर में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और भव्य स्वागत द्वार लगाए गए हैं। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे प्याज से भरा एक ट्रक चौराहा पर बने द्वार में फंस गया, जिससे द्वार टूट गया। इस दौरान देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। मामले में ट्रक चालक ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली। चालक ने बताया कि वह गूगल मैप से रास्ता देख रहा था। नगर में नो-एंट्री का बोर्ड उसे दिखाई नहीं दिया। रामलीला कमेटी के रवि मुरारका, रौनक भदौरिया, प्रतीक शर्मा, वृंदावन व सौरभ शुक्ल ने पुलिस प्रशासन से नाराजगी जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें