फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़े ट्रक, दो घंटे हाईवे जाम, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हईवे पर भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर व भत्तेपुर के बीच सोमवार सुबह ट्रकों के आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे हाईवे जाम हो गया। हादसे में ट्रक चालक व बाराबंकी जिले के मंगौली निवासी अरशद (30), मसौद पलिया निवासी प्रदीप कुमार (25), दूसरे ट्रक का चालक सिरसमागौड़ भोजपुर जिला मुरादाबाद निवासी असगर खान (32) व अनस (35) घायल हो गए। सूचना पर चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई घंटे जाम की वजह से हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक सड़कों की लाइन लग गई। क्रेन से ट्रकों को हटाए जाने के बाद जाम खत्म हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें