रायबरेली। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। जिले में शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में कार्यक्रम हुुए।
अमावां ब्लॉक के बघई अलहवार के प्राथमिक विद्यालय में कैंडल जलाकर शिक्षकों ने शहीद जवानों को याद किया। इस मौके पर नीरज कुमार, राम प्रकाश अवस्थी, कमल अहिरवार, गरिमा सिंह मौजूद रहीं।
रिटायर्ड सैनिकों ने शहर के डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर 40 दीप शहीदों के नाम जलाकर कर उन्हें याद किया। सभी ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह ने देश के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक डीह कस्बे के रामलीला मैदान के पास स्थित शहीद स्तंभ पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को नमन किया। इस मौके पर किरन देवी, शिवदर्शन पासी, राजीव त्रिपाठी मौजूद रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद चौक पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सभी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वीके शुक्ल, निर्मल शुक्ल, सईदुल हसन, आशीष द्विवेदी, सूर्य कुमार वाजपेयी मौजूद रहे।