फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: ट्रैक की मरम्मत के कारण एक माह प्रभावित रहेंगी रेलगाड़ियां

Thu, 09 Feb 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार-रायबरेली रेल मार्ग पर रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के निकट दो किमी. के ट्रैक की मरम्मत की गई। इस दौरान कॉशन देकर ट्रेनों को निकाला गया। ट्रेनें 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई गईं। इससे गाड़ियां अगले स्टेशनों पर देर से पहुंची।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत रायबरेली-ऊंचाहार रेल मार्ग पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं। यह समस्या एक महीने तक बनी रह सकती है, क्योंकि ट्रैक मरम्मत का काम पूरा होने में समय लगेगा।

क्षेत्रीय पीडब्ल्यूवाई कलीम अहमद ने बताया कि दो किमी. की परिधि में रेल पटरी बदली जा रही है, जिससे ट्रेनों को 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। यह काम करीब एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



स्टेशन पर गंदगी फैलाने में चार पर हुआ केस
रोहनिया। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गंदगी फैलाने के मामले में आरपीएफ ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरपीएफ निरीक्षक मनोज कुमार भारद्वाज ने बताया कि अवधेश कुमार, मोनू, शिवम और अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी लोगों ने प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाई, जिस पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें