फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी, पद्मावत, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को दो घंटे की देरी से आई, जबकि दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल एक-एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन

इसी तरह हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी पंजाब मेल, पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे की देरी से आई। स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से ही लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें