परसदेपुर। डीह क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर अठेहा मार्ग पर निनावां गांव में पानी की टंकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गया। जिसमें थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ के पूरे सरदार ननौती,निवासी सौरभ सिंह (38) पुत्र मन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सौरभ सिंह रविवार की देर शाम लगभग 9 बजे परसदेपुर की तरफ से ननौती की तरफ जा रहे थे। निनावां गांव में पानी की टंकी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया जिसमें दबकर सौरभ सिंह की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन शव को लेकर प्रतापगढ़ चले गए।