फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज के कार्यक्रम

Fri, 11 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
1- सामूहिक विवाह
विज्ञापन

सुबह 10:00 बजे। परशदेपुर क्षेत्र के निनावां मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजना किया जाएगा। इसमें 300 जोड़े सात फेरे लेंगे।


2- पुरस्कार वितरण
सुबह 10:00 बजे। लालगंज कस्बे के बराती लाल गंगाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।



3- बिजली शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए गदागंज उपकेंद्र में शिविर लगाया जाएगा।


4- टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे। सरेनी क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए मवेशियों को टीके लगाए जाएंगे।


5- आधार कार्ड शिविर
सुबह 10:00 बजे। महराजगंज विकास खंड के हलोर स्थित डाकघर में आधार कार्ड शिविर का आयोजन होगा। इसमें नए आधार कार्ड बनाने के साथ संशोधन भी किया जाएगा।


6- भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे। चड़रई चौराहा स्थित टोल प्लाजा के पास भागवत कथा होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें