1- योग शिविर
सुबह 07:00 बजे। शहीद स्मारक मुंशीगंज में मातृभूमि सेवा मिशन इकाई की ओर से योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
2- पूजा-अर्चना
सुबह 10:00 बजे। महराजगंज में श्रीगुरु अर्जुन देव के शहीद दिवस के अवसर पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
3- टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे। सरेनी क्षेत्र के गौतमनखेड़ा गांव में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
4- शिविर
सुबह 10:00 बजे। शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड संशोधन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 10:00 बजे। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से विद्युत उपकेंद्र सरेनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।