रायबरेली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र अमावां में बुधवार को मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जेई हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम होगा। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा देवंदापुर, धमसीराय का पुरवा, जगदीशपुर, डिडौली, खसपरी समेत 15 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।