1- ट्रॉयल मैच
सुबह 08:00 बजे। गोराबाजार स्थित एनएस एकेडमी ग्राउंड में अंडर 19 का ट्रॉयल मैच होगा। समन्वयक आशीष त्रिपाठी ने बताया कि दो क्रिकेट टीमें भिड़ेंगी।
-
2- सफाई अभियान
सुबह 10:00 बजे। ऊंंचाहार के गोकना घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी तीर्थ पुरोहित पं. जितेंद्र द्विवेदी ने दी।
3- क्रिकेट मैच
सुबह 11:00 बजे। सतांव विकास क्षेत्र के बनकट मैदान निराशापुर में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी अनिकेत द्विवेदी ने दी।
-
4- भागवत कथा
शाम 04:00 बजे। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के खालेहार में भागवत कथा होगी। यह जानकारी कमलेश कुमार तिवारी ने दी।