फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन, एईएस का एक केस, बुखार के 15 रोगी भर्ती

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में परचा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और स्वास्थ्य विभाग रोकथाम में पूरी तरह से फेल है। सोमवार को डेंगू के तीन मरीज और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंडोम (एईएस) का एक मरीज मिला है। जिले में अब तक डेंगू के 106 और एईएस के 29 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार की चपेट में आए 15 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में सत्य नगर निवासी निर्मला श्रीवास्तव (80), बस्तेपुर निवासी सौम्या सिंह (17), मोहन सिंह नेत्र चिकित्सालय कैंपस निवासी सोनी (32) डेंगू संक्रमित मिले। इसके अलावा सलोन क्षेत्र के बहराना निवासी प्रतीक (3) एईएस की चपेट में पाया गया।
प्रतीक की जांच लखनऊ के आरएमएल अस्पताल की प्रयोगशाला में हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के घर पहुंचकर परिवार के लोगों की सेहत की जांच की।
विज्ञापन

बुखार की चपेट में आने के बाद जायस निवासी अलीशा (4), कठवारा निवासी यशी (12), मंशादेवी मंदिर के पास रहने वाले मुश्ताक (30), करहिया सलोन निवासी रामकुमार (65), मलिकमऊ निवासी जसवीर (70), धूता जगतपुर निवासी संजय (20), सराय तुलाराम निवासी सीमा के नवजात समेत 15 लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि भर्ती कराए गए मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि डेंगू के तीन और एईएस का एक मरीज मिला है। रिस्पांस टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर जांच की है। सभी मरीज और उनके परिवार के लोग स्वस्थ हैं। जिले के लोग मच्छरों के प्रकोप से स्वयं को बचाने का प्रयास करें। लक्षण प्रतीत होने पर अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।
सुल्तानपुर और अमेठी जिले के संदिग्ध डेंगू के मरीजों की एलाइजा जांच नहीं हो पा रही है। छह दिन पहले दोनों जिलों से 249 सैंपल जांच के लिए आए थे। इसमें 105 सैंपलों की ही जांच की जा सकी है। जांच किट पर्याप्त मात्रा में न मिल पाने के कारण जिला अस्पताल समय से जांचें कर पाने में नाकाम है।
सुल्तानपुर से 191 सैंपल आए थे, इसमें 90 सैंपलों की जांच हो चुकी है। अमेठी जिले के भी 58 सैंपलों में 15 की ही जांच हो सकी है। जिले के भी डेढ़ सौ से अधिक सैंपलों की जांच बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें