फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की पिटाई मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में छात्र की पिटाई करने और पैर चटवाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जगतपुर कस्बा निवासी एवं कक्षा 10 के छात्र विपुल (17) से 11 अप्रैल को उसके साथियों ने ही मारपीट की थी। मारपीट करने वाले आरोपी नाबालिग हैं। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छात्र की केबल से पिटाई की जा रही थी। साथ ही आरोपी उससे पैर चटवा रहे थे। मामले में पुलिस ने पहले ही एक किशोर को नामजद करते हुए पांच-छह लोगों पर केस दर्ज किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल हरिकेश सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें