फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शटर तोड़ श्दुकान में घुसे चोर पुलिस को देखकर भागे

विज्ञापन
सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी। - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
सलोन। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। शनिवार रात चोर एक किराने की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन पुलिस को देखकर चोर पीछे के रास्ते से भाग निकले। पुलिस ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सकी। कस्बे में ऊंचाहार मार्ग स्थित बाजार में राकेश जैन की किराना की दुकान है। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। इसी दौरान गश्त के दौरान पुलिस की नजर दुकान के टूटे शटर पर पड़ी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो चोर दुकान के पीछे का दरवाजा खोलकर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। उनके पास से चोरी की कई साइकिलें बरामद हुई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें